जन जागरूकता अभियान के तहत एसडीआरएफ टीम द्वारा दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 नवम्बर। एस डी आर एफ कंपनी मुख्यालय ढालवाला टीम द्वारा योगेंद्र पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत आपदा राहत प्रशिक्षण दिया गया ।

टीम के प्रभारी निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि प्रशिक्षण टीम आज टीम द्वारा विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी, बाढ़ ,भूकंप, भूस्खलन एवं अन्य आपदाओं से पूर्व की तैयारी के विषय में जानकारी के साथ-साथ प्राथमिक उपचार, सी पी आर, इंप्रोवाइज स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग एंड मूविंग का प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही सभी विद्यार्थियों को बताया गया हमे शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सड़को पर सावधानीपुर्वक चलना दुपहिया वाहन चलाते से हेलमेट का अवश्य पहनना है आदि जानकारी दी गई। इस मौके पर एसडीआरएफ टीम में प्रशिक्षक एसआई सचिन रावत, किशोर कुमार, मातबर सिंह ,ओम प्रकाश ,अजीत कुमार मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!