सल्ट से महेश जीना पर भाजपा खेल सकती है दांव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 23 मार्च 2021

अल्मोड़ा। भाजपा ने सल्ट  विधानसभा उपचुनाव के लिए महेश जीना का नाम लगभग तय कर दिया है। महेश जीना स्व0 विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई हैं और संघ पृष्ठ भूमि से भी जुड़े हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा आज या कल में महेश जीना के नाम की औपचारिक घोषणा कर सकती है।

बता दें कि सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में  काफी विकास कार्य किये हैं। उनके कार्यों और सहानुभूति का फायदा भाजपा प्रत्याशी को अवश्य मिलेगा।

जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा। महेश जीना भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। लगभग 3 दशकों से वह संघ के लिए काम करते आ रहे हैं जिससे उनकी दावेदारी मजबूत है।

दूसरी ओर कांग्रेस कल तक अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस तरह सल्ट विधानसभा उपचुनाव में मामला काफी दिलचस्प होगा। यह उपचुनाव चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!