खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जीवन में अनुशासन है तो किया जा सकता है हर मुकाम हासिल-रेखा आर्या

टिहरी गढ़वाल 26 नवम्बर 2022। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज टिहरी गढ़वाल जिला स्थित श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम,मुनि की रेती में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। वहीं इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की।राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता 29 नवम्बर तक चलेगी। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुसाशन के साथ खेलने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि जीवन में अनुसाशन है तो आप हर एक मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार खिलाड़ियों को लेकर गंभीर है, खिलाड़ियों के लिए विभाग द्वारा कई कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं। कहा कि खिलाड़ियों को लेकर जल्द ही सरकारी नौकरी में छेतीज आरक्षण दिए जाने पर काम किया जा रहा है। सरकार ने विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरुस्कार कि राशि स्वीकृत की हुई हैं।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संजीव पौरी, उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री ऋतु जैन ,तहसीलदार श्री अयोध्या उनियाल , संचालनकर्ता श्री महेश गुसाईं सहित अधिकारीगण, बच्चे एवं खिलाडी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!