डीएम पहुंचे सीएचसी, डॉक्टर बनकर किए 82 अल्ट्रासाउंड

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 नवम्बर, 2022। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर, चमियाला टिहरी गढ़वाल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 82 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में ओपीडी रजिस्टर चेक करने के साथ ही प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेष कक्ष, इमरजेसी वार्ड, महिला वार्ड आदि कक्षों में उपकरणों एवं साफ सफ़ाई का निरीक्षण किया गया। कक्षों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखकर वे संतुष्ठ नजर आए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!