एनसीसी कैडेट्स द्वारा “पुनीत सागर अभियान” के अंतर्गत “राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस” पर निकाली जागरूकता रैली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 7 दिसंबर। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश (श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) के एनसीसी अधिकारी कैप्टन धर्मेंद्र कुमार तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा “पुनीत सागर अभियान” के अंतर्गत “राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस” के क्रम में जानकी सेतु ऋषिकेश, (गंगा घाट) में जागरूकता रैली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
एनसीसी कैडेट्स ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए स्थानीय जनता को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा “प्रकृति का ना करें हरण आओ बचाएं पर्यावरण” (Stopping Pollution is the best Solution) जैसे पोस्टर्स के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण के बारे में जागरूकता फैलाई ।
इस अवसर पर स्थानीय, गैर सरकारी संस्था, 31/एनसीसी बटालियन के सूबेदार, एनसीसी अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!