SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सिविल पुलिस, पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 7 दिसम्बर। एसडीआरएफ द्वारा जहाँ एक ओर राज्य में वृहद जनजागरूकता अभियान चलाकर राज्य निवासियों को आपदा के प्रति जागरूक किया जा रहा है वही दूसरी ओर आपदा संबंधी आंतरिक सुरक्षात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किये जाने हेतु भी युद्धस्तर पर प्रयासरत है जिसके परिप्रेक्ष्य में SDRF द्वारा बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है।

जिस क्रम में आज दिनाँक 07 दिसम्बर 2022 को SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सिविल पुलिस, पी.ए.सी. व आई.आर.बी. के 26 प्रशिक्षुओं का 15 दिवसीय बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण हो गया है। 15 दिवसीय बेसिक ट्रैनिंग के दौरान प्रशिक्षुओ को आपदा प्रबंधन की आधारभूत जानकारी के साथ आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने का अभ्यास भी कराया। बेसिक जानकारी में SDRF द्वारा मेडिकल फर्स्ट रेस्पांडर (MFR), कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (CSSR), रोप रेस्क्यू इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

यद्यपि SDRF का व्यवस्थापन सम्पूर्ण राज्य में है परन्तु अनेक स्थानों पर स्थानीय लोगों के उपरांत सिविल पुलिस ही सबसे पहले पहुँचती है। इस दशा में यदि सिविल पुलिस के जवान प्रशिक्षणशुदा होते है तो आपदा अथवा दुर्घटना के प्रथम कुछ मिनटों जिन्हें गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है, में त्वरित रेस्क्यू कर अधिक से अधिक जान बचाये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते है।

निश्चित ही SDRF द्वारा कराए जा रहे प्रशिक्षण के उपरांत ये जवान आपदा अथवा दुर्घटना के दौरान त्वरित रेस्क्यू में और अधिक प्रभावशाली रूप से कार्य करने में सक्षम होंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की क्लोज़िंग सेरेमनी पर असिस्टेंट कमांडेंट, SDRF श्री दीपक सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को आपदा प्रशिक्षण के महत्व बताया व सर्टिफिकेट वितरित कर भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षण टीम में इंस्पेक्टर श्री प्रमोद रावत, अपर उप निरीक्षक श्री अनूप रमोला, हे0का0 आशीष रावत, हे0का0 राकेश राणा, हे0का0 दीपक, का0 नवीन कुमार, का0 सुरेश मलासी व का0 यशवंत सिंह रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!