Ad image

छात्र/ छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप के संबंध में दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 दिसंबर 2022। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में प्राचार्या डॉ सुमिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक कदम महिला सुरक्षा की ओर अभियान के तहत पुलिस चौकी नैनबाग के श्री सुभाष कुमार ने छात्र/ छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देखकर प्रशिक्षित किया ।

इस कार्यक्रम में विभिन्न छात्र /छात्राओं ने गौरा शक्ति ऐप को डाउनलोड कर उसके संबंध में जानकारी प्राप्त की । श्री सुभाष कुमार द्वारा छात्र/ छात्राओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार के खिलाफ गौरा शक्ति ऐप से जागरूक करने का प्रयास किया जिससे कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा सके तथा उन्हें शोषण से मुक्ति मिल सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ ब्रीश कुमार ने छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देकर लाभान्वित किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री परमानंद चौहान, श्री संदीप कुमार , डॉ दिनेश चंद्र, श्री चतर सिंह, अनिल सिंह, रोशन सिंह रावत आदि के साथ-साथ 50 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!