Ad image

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डीईओ बेसिक से की चर्चा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जनवरी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी के नेतृत्व में अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा से नई टिहरी कार्यालय में भेंट कर वार्ता की। श्री मैठाणी ने बताया कि अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों की लंबे समय से विभिन्न समस्याएं लंबित पड़ी है जिनमें शिक्षक कर्मचारियों के चयन एवँ प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण विगत दो सालों से कार्यालय में लंबित हैं । जबकि शासन से इस सम्बंध में स्पष्ट निर्देश हैं जिन विद्यालयों को न्यायालय के निर्देश पर वित्त विहीन सेवाओं को जोड़कर चयन एवँ प्रोन्नत वेतनमान दिया जाना है। उनके अलावा जिन के इस समान प्रकृति के प्रकरण न्यायालय या विभाग में लंबित हैं उनके लिए निदेश 8 एवँ जनपद स्तर पर समिति गठित की गई है। लेकिन जनपद स्तर पर इन प्रकरणों को अनावश्यक उलझाया जा रहा है जिस से शिक्षकों को कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और इससे उन्हें अनावश्यक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ।

इसके अलावा जूनियर हाईस्कूलों के नई पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षक कर्मचारियों का वेतन आहरण विगत पांच सालों से ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नई टिहरी से हो रहा है लेकिन उनकी एन पी एस की धनराशि आज भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेन्द्र नगर में जमा की जा रही है जो छह छह महीनों में भेजी जा रही है इस से शिक्षक कर्मचारियों को व्याज की धनराशि का नुकसान भी हो रहा है और चेक जमा करने नरेंद्र नगर जाना पड़ रहा है । जबकि प्रत्येक वर्ष कई बार इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों के एन पी एस धनराशि हेतु खाता नई टिहरी में खोले जाने हेतु पत्र भेजा गया है। मैठाणी ने बताया कि कई विद्यालयों में शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रस्ताव कार्यालय में लंबित पड़े हैं लेकिन कार्यालय की लापरवाही के कारण उन पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है जिसका नुकसान छात्र छात्राओं को उठाना पड़ रहा है। इसकी जिम्मेदारी तय की जाय तथा कार्यालय की लचर कार्य प्रणाली में सुधार किया जाय । ज़िला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा उक प्रकरणों के निस्तारण हेतु सकरात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

वार्ता में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भास्कर सेमवाल ,ज़िला कोषाध्यक्ष देवेंद्र श्रीकोटी , संयुक्त मंत्री सुरेश ममगाईं , दौलत भंडारी , रोशन लाल भट्ट , रणवीर तोपवाल जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुनेंद्र राणा आदि उपस्थित थे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!