टिहरी टाईगर्स, बौराड़ी ब्लास्टर्स ,और फ़कोट फाईटर्स ने अपने अपने मुकाबले जीतकर 4-4 अंक हासिल किये..

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जनवरी। डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट अकादमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय ‘टिहरी प्रीमियर लीग’, क्रिकेट चैम्पियनशिप मे “टिहरी टाईगर्स ने लम्बगांव लांसर्स को 55 रनो से पराजित किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुये टिहरी टाईगर्स ने 127 रन बनायें ,जिसमे अमित कुमार ने 27 गेंदों पर शानदार 56रन बनायें । लम्बगांव लांसर्स की और से अमन,अंकुश और गोविन्द ने एक एक विकेट लिया।
128 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुये लम्बगांव लांसर्स की शुरूआत अच्छी रही। उनकी सलामी जोड़ी ने 3 ऑवर्स में 34 रन ठो डाले , लेकिन उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गये और पूरी टीम 08 विकेट खोकर मात्र 72 रन ही बना सकी । अर्जुन ने दो ऑवर्स में मात्र दो रन देकर 02 विकेट झटके।

वही दूसरे और आज के रोमांचक मुकाबले में बौराड़ी ब्लास्टर्स ने चम्बा चेलेंज़र्स को 03 रनो से शिकस्त दी, जिसमे विजय ने सर्वाधिक 49 रनो का योगदान दिया। चम्बा चेलेंज़र्स की और से महेन्द्र ने दो विकेट चटकाये और बौराड़ी ब्लास्टर्स की और से विकास , राकेश और दौलत रावत ने दो -दो विकेट हासिल किये।

एक और मुकाबले में फ़कोट फाईटर्स ने घनसाली गेंम्बलर्स पर 09 विकेट से आसान जीत दर्ज की ।
घनसाली गेंम्बलर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुये 08 विकटों के नुकसान पर मात्र 73 रन बनायें , जिसमे संजय राणा ने 17रनो का योगदान दिया।
फ़कोट फाईटर्स के मुकेश और अभिषेक ने एक एक विकेट लिये। 73 रनो का पीछा करते हुये फ़कोट फाईटर्स मात्र 3.3 ऑवर्स में ही लक्ष्य हासिल किया,
फ़कोट फाईटर्स की और से संदीप ने सर्वाधिक 38 रन बनाये ।
इस अवसर पर डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,अम्पायर दुर्गेश व शुजल , स्कोरर अंकुश, आयोजक समिती के जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, अमित , वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान, रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, शाद हसन, कुलदीप आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!