Ad image

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, पिकअप वाहन 100 मीटर नीचे गिरा, चालक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH07) पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पीपलकोटि, चमोली से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा एक छोटा पिकअप वाहन (नंबर UK14 CA 3144) मूल्यागांव के पास सड़क से 100 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे गिर गया।

वाहन में सवार एकमात्र व्यक्ति, 22 वर्षीय देवेंद्र पुत्र ऋषिपाल, निवासी ग्राम मनोटा हसनपुर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में ऋषिकेश के गंगानगर में किरायेदार, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना रात्रि के समय हुई, जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!