देवप्रयाग संगम पर गंगा आरती व भक्ति संगीत का आयोजन किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 जनवरी, 2023। देवप्रयाग में अलकनंदा एवं भागीरथी के संगम स्थल पर कल शनिवार को प्रातः व सांय में गंगा आरती एवं भक्ति संगीत का अयोजन पर्यटन विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।


इस अवसर पर ISKON (अन्तरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) के अनुयाइयों द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। साथ ही संस्कृत महाविश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत श्लोक का उदघोष किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष देवप्रयाग कृष्ण कांत कोठियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक स्थल देवप्रयाग को विश्व के मानचित्र में लाकर विश्वभर के पर्यटकों को अकर्षित कर क्षेत्र में पर्यटकों को आवागमन बढ़ाना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर मायंकर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र – छात्रायें आमजन एवं अनुयायी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!