Ad image

एसडीआरएफ ने नदी में डूबे युवक का शव किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जनवरी। रविवार को छिद्दरवाला में ओणेश्वर मन्दिर के पास सांग नदी में एक व्यक्ति के बहने/ डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला ने घटनास्थल पर पहुंच कर सर्चिंग अभियान चलाया। एसडीआरएफ डीप डाइवर दीपक जोशी द्वारा डाइविंग की गई।

आज सोमवार को टीम ने युवक का शव बरामद कर रायवाला पुलिस को सुपुर्द किया। घटनास्थल पर परिजन भी मौजूद थे। शव की शिनाख्त आफताब पुत्र श्री गुडडू उम्र-19 ग्राम सांडी, तहसील कथना, हरदोई के रूप में हुई।

बताया गया कि यह युवक अपने 4 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जिसमे नहाते हुए युवक डूब गया। सभी युवक लालतप्पड़ गुड़ विल फैक्टरी में काम करते थे।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में हेड कॉन्स्टेबल किशोर कुमार, दीपक जोशी, सुमित नेगी, कर्षना सिंह, मातबर सिंह शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!