Ad image

कार दुर्घटना में 3 की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जनवरी। आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास ग्राम सलडोगी के पास 1 अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने 200 मीटर गहरी खाई से तीनों शवों को निकाल कर सड़क तक पहुचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तहसील नरेंद्रनगर आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप 01 आल्टोकार खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।
मृतकों में दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट, सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली तथा कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगर शामिल हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!