26 जनवरी को आर्स कन्या गुरुकुल डिग्री कॉलेज में बतौर मुख्यातिथि झंडा फहराएंगे डॉ घिल्डियाल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें
देहरादून 20 जनवरी। सहायक निदेशक शिक्षा एवं  संस्कृत शिक्षा डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल 26 जनवरी को आर्स कन्या गुरुकुल डिग्री कॉलेज राजपुर रोड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे,उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ दीपशिखा ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल के हाथों से गत वर्ष परिषदीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को भी सम्मानित कराया जाएगा।

प्राचार्य ने बताया कि इस मौके पर छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं देश भक्ति से जुड़े हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बताया कि महाविद्यालय में भारतवर्ष के उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों की छात्राएं भी अध्ययनरत है, इसलिए इस अवसर पर देश की पूरी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक छटा के दर्शन होंगे। समारोह में देहरादून की गणमान्य हस्तियों सहित विभिन्न राज्यों से छात्राओं के अभिभावक भी प्रतिभाग करेंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!