Ad image

9 जुलाई को ‘बीज बम अभियान‘ सप्ताह का शुभारंभ करेंगे सीएम धामी

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा कल दिनांक 09 जुलाई 2022 को पूर्वान्ह  11.00 बजे 12.00 बजे तक मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में ‘बीज बम अभियान‘ सप्ताह का शुभारंभ किया जायेगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रभावित हो रही जैव विविधता को संरक्षित करना तथा वन्य जीवों की खाद्य श्रंखला को पुनर्जीवित कर वन्यजीव-मानव संघर्ष में कमी लाना है।
उक्त कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए विकास भवन टिहरी गढ़वाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा संबंधित अधिकारियों यथासमय आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!