कल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

बौराड़ी स्टेडियम में होगा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

टिहरी गढ़वाल 24 जनवरी, 2023। राष्ट्रीय मतदाता अवसर पर जनपद मुख्यालय विकास भवन परिसर स्थित बहुउद्देशीय हाॅल नई टिहरी में अपराह्न 01 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त कार्यलयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी, 2023 को प्रातः 09 बजे से बौराड़ी स्टेडियम में अधिकारी वर्ग की तथा 10 बजे से 11 बजे तक जूनियर वर्ग/सीनियर वर्ग तथा बालिका वर्ग की क्रास कन्ट्री रेस आयोजित की जायेगी। विजेता प्रतिभागियों को 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!