गणतंत्र दिवस परेड पर एस डी आर एफ टीम को झांकी में अच्छे प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस परेड पर प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण नई टिहरी में एसडीआरएफ टीम द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया। टीम द्वारा वाहन को हर प्रकार के रेसक्यू कार्यों को एक झांकी के द्वारा प्रर्दशित किया गया।

टीम द्वारा डीप डाइवर, सी बी आर एन रेस्क्यूर, माउंटेनियरिंग व राफ्ट से दिखाया गया। टीम के अच्छे झांकी प्रदर्शन पर कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एस डी आर एफ टीम प्रभारी निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में परेड में झांकी का नेतृत्व किया गया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल राकेश रावत, अजय, सुमित, अनूप, कवेंद्र, प्रदीप, अनिल, रविन्द्र, कृष्णा उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!