कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर सांई चौक बौराड़ी में इस मंत्री का पुतला फूंका

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 फरवरी ।भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी द्वारा गाँधी परिवार के बारे मे की गई अनर्गल बयानबाजी एवं इंदिरा जी व राजीव जी की शहादत को हादसा बताये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर सांई चौक बौराड़ी में पुतला फूंका।

पुतला दहन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते जिलाध्यक्ष राकेश राणा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश के नेतृत्व में साईं चौक पर इक्कठा हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के मंत्री के अनर्गल बयान के विरोधजमकर नारेबाजी की तथा मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

राणा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 1 फ़रवरी 2023 को प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों मे भाजपा एवं उसके मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम मे ठीक 12:30 बजे साईं चौक बौराड़ी में भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया गया।

यह खबर भी है काम की जरूर पढ़ें:—

राणा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सबको अधिकार है मगर देश के लिए अपना कुछ गंवाने वाले शहीदों के लिए ऐसे अनर्गल बात कहना उचित नहीं है। कहा कि श्री जोशी ने स्व. इंदिरा जी व राजीव गांधी जी की मौत को लिए हादसा होने जैसी घटना बताया जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से ऐसे बड़बोले मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो जिले में जब भी इनके मंत्री आएंगे हम विरोध करेंगे।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौड़ियाल, कुलदीप पंवार, मूर्तजाबेग, आशा रावत, नवीन सेमवाल, लखबीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!