मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “प्रधानमंत्री की गारंटियों पर मुहर लगाने की अपील”

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंबा टिहरी में आयोजित चुनावी जनसभा में जनता को संबोधित किया। उन्होंने जनता से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर मुहर लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व आपके एक वोट की ताकत ने संपूर्ण भारत की तस्वीर बदल दी थी, इस बार हमें 400 से अधिक सीटें जीतकर प्रधानमंत्री जी के हाथों को और अधिक मजबूत बनाना है तथा “अंत्योदय से राष्ट्रनिर्माण” के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभानी है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अगले 5 सालों में ही स्वर्णिम भारत की तस्वीर दिखनी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन एवं विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित श्री गबर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!