खाई में गिरा ट्रक एक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 फरवरी। तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक न0-UK17CA-4695 सड़क से खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया है कि वाहन ऋषिकेश की तरफ आ रहा था।

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। चौकी व्यासी तथा एसडीआरएफ ब्यासी मौके पर है। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। शव की शिनाख्त योगेश पुत्र सतीश, उम्र-21 वर्ष लगभग, निवासी-लक्सर हरिद्वार के रूप में की गई है। उक्त घटना में वाहन नदी में चला गया है , जिसकी सर्चिंग के लिए कल सुबह एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला रवाना होगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!