Ad image

बड़ी खबर: UKPSC ने पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार 9 फरवरी।  लम्बे इंतजार के बाद आज लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया है।‌‌ साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों के रोल नंबर की शार्ट लिस्ट जारी किया गया है। इस संबंध आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी किए गए आदेश में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी/आरक्षी पी.ए.सी./आई.आर.बी. (पुरुष)/फायरमैन (अग्निशमन) (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021 के अन्तर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दिनांक 18 दिसंबर 2022 को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के आधार आयोग द्वारा औपबंधिक रूप से अभिलेख सत्यापन सूची के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

अभ्यर्थियों की लिस्ट आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित की गयी है। अभिलेख सत्यापन का कार्य आयोग कार्यालय में दिनांक 27.02.2023 से प्रारंभ होगा, जिसके संबंध में अनुक्रमांकवार विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 17.02.2023 को जारी किया जायेगा।

बता दें कि शार्टलिस्टेड अभ्यर्थियों से पदों की वरीयता भी ऑनलाइन भरा जाना है, जो आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 17.02.2023 से उपलब्ध होगा। ऑनलाइन वरीयता की हार्ड कॉपी अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट-ऑफ – मार्क्स अंतिम चयन परिणाम के पश्चात आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किये जायेंगे। उक्त के क्रम में सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्तांक से सम्बन्धित अनुरोध पत्रों के क्रम में अन्तिम चयन परिणाम से पूर्व कोई सूचना प्रदान नहीं की जायेगी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!