Ad image

सुरेश कुमार अध्यक्ष व अमित कुमार सिंह बने सचिव

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 21 फरवरी। वन अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय वानिक अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् , देहरादून के तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन के विभिन्न पदों हेतु चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव कार्यक्रम में तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ चढ कर भाग लिया।

अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार व उपाध्यक्ष पद हेतु मुकेश भटट चुने गए। सचिव पद के लिए अमित कुमार सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की तथा संयुक्त सचिव के लिए राहुल चौहान व कोषाध्यक्ष में गोपाल सिंह बिष्ट को चुना गया।

प्रतिनिधि पद हेतु जयपाल सिंह रावत, प्रशान्त पन्त, रजत कुमार, विष्णु प्रसाद आचार्य, विश्वनाथ, पी0सी0 पाण्डे को निर्विरोध चुना गया। तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन का यह चुनाव डा0 अरविंद कुमार, चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!