अखिल भारतीय कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन संपन्न

Garhninad Desk
3 Min Read
खबर को सुनें

छत्तीसगढ़ 25 फरवरी 2023।अखिल भारतीय कांग्रेस का 85 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया गांधी जी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह 85वां महाधिवेशन पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के लिए उनके द्वारा एक चौथाई सदी के कार्यकाल में सामूहिक उद्देश्य की भावना के साथ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उनका अपना गहन सम्मान और सराहना व्यक्त करता है। अपनी पार्टी के सदस्यों के अनुरोध और इच्छाओं का सम्मान करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष बनीं। सोनिया जी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन अडिग और प्रेरणादायक रहा है। पहले श्रीमती इंदिरा गांधी जी और फिर श्री राजीव गांधी जी की हत्या, इन जैसी सबसे गंभीर व्यक्तिगत त्रासदियां झेलने के बावजूद सोनिया गांधी जी ने साहसपूर्ण तरीके से एक ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था जब पार्टी का राजनीतिक सितारा कमजोर था, पर सोनिया जी ने अपने नेतृत्व में पार्टी को 2004 और 2009 की ऐतिहासिक चुनावी जीत दिलाई।

सोनिया जी की नेतृत्व शैली हमेशा जहाँ तक संभव हो, सर्वसम्मति बनाने की और हर किसी को यह विश्वास देने की रही है कि उसकी सुनवाई होगी। सोनिया जी ने वर्ष 2004 और 2014 के बीच डॉ मनमोहन सिंह जी के साथ मिलकर कई अधिकार-आधारित कानूनों को आकार देने का काम किया, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों विशेष रूप से महिलाओं, अकलियतों, अन्य पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों जैसे कमजोर वर्गों को गरीबी से उभारा। 2014 के बाद से सोनिया जी लगातार एक ऐसी सत्तारूढ़ हुकूमत, जो हमारे संसदीय लोकतंत्र की नींव को ही नष्ट कर रही है, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को खत्म कर रही है और हमारे राजनीतिक इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास कर रही है, इन सबके खिलाफ एक निर्भीक आवाज रही हैं। इस अवधि के दौरान सोनिया जी ने विशेष रूप से उल्लेखनीय शक्ति, साहस और दृष्टि की स्पष्टता का प्रदर्शन किया है, जिसने कांग्रेस पार्टी को ताक़त दी है। ऐतिहासिक और परिवर्तन लाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया जी के अंतिम कार्यों में से एक रहा। हम सोनिया जी को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं और यह आशा करते हैं कि सोनिया जी पार्टी नेतृत्व के लिए मार्गदर्शन और परामर्श का स्रोत बनी रहेंगी और आपकी उपस्थिति से सार्वजनिक जीवन समृद्ध होता रहेगा।

Share This Article
error: Content is protected !!