उत्तराखंडदेश-दुनियाविविध न्यूज़शासन-प्रशासनहेल्थ & फिटनेस

योग महोत्सव के पाँचवें दिन योग और आयुर्वेद पर हुई चर्चा

Please click to share News

खबर को सुनें

नाड़ी परीक्षण में विशेष रुचि दिखा रहे पर्यटक

टिहरी गढ़वाल 5मार्च 2023। ऋषिकेश में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ के पाँचवें दिन रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग योग साधना करने के लिए पहुँचे। प्रातः कालीन सत्र में सभी 6 योग संस्थानों द्वारा योग साधकों को योग अभ्यास कराया गया।

इसके बाद द्वितीय सत्र में ब्रह्मकुमारी की ओर से प्रांगण में मौजूद लोगों को शरीर और मन को शांति प्रदान करने हेतु प्रणायाम एवं आसान की विस्तृत जानकारी दी गई। योग महोत्सव में प्रतिदिन आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से नाड़ी परीक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है, नाड़ी परीक्षण में लोग की काफी रुचि दिखाई रही है।

हास्य योग सत्र के दौरान डॉ. मनोज रांगढ़ ने हास्य योग के विभिन्न विषयों की जानकारी दी। चौथे सत्र में “आयुर्वेद – जीवन का विज्ञान” विषय पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में पंचकर्म पर डॉ. जेपी नौटियाल, मर्म चिकित्सा पर प्रोफेसर सुनील जोशी, गर्भाधान संस्कार पर डॉ. संजीवन देवधर एवं आयुर्वेद विषय पर प्रो. एचएम चंदोला ने विशेषज्ञता राय रखी। कार्यक्रम के अलगे सत्र में ईशा फाउंडेशन के सिद्धार्थ भान द्वारा जीवन में तनाव दूर करने के लिए योग एवं प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान संकीर्तन का आयोजन भी किया गया।
**सांस्कृतिक सन्ध्या में हिमांचली लोक बैंड ने बांधा समां **

योग महोत्सव के चौथे दिन शनिवार की रात्रि आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मा. पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान लेज़र शो का आयोजन किया गया और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली लोक बैंड ने अपनी प्रस्तुतियां दी। हिमाचली लोक बैंड ने अपनी धुनों पर प्रांगण में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!