Ad image

365 शहरों में पहुंचा जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क, 34 नए शहर हुए कनेक्ट

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली, 15 मार्च 2023। रिलायंस जियो ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 और शहरों में अपना ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। कुल मिलाकर रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेवटर्क पर अब 365 शहर कनेक्ट हो गए हैं। नए जुड़े शहरों में से अधिकांश शहरों में जियो 5जी सेवाएं देने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है।

जियो ट्रू 5जी से नए जुड़ने वाले शहरों की सूची में आंध्र प्रदेश के अमलापुरम, धर्मावरम, कवाली, तनुकु, तुनी, विनुकोंडा, हरियाणा के भिवानी, जींद, कैथल, रेवाड़ी, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा, जम्मू और कश्मीर के बारामूला, कठुआ, कटरा, सोपोर, कर्नाटक के हावेरी, कारवार, रानीबेन्नूर, केरल का अत्तिंगल, मेघालय का तुरा, ओडिशा के भवानीपटना, जटानी, खोरधा, सुंदरगढ़, तमिलनाडु के अम्बुर, चिदंबरम, नमक्कल, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवकाशी, तिरुचेंगोडे, विलुप्पुरम और तेलंगाना का सूर्यापेट शामिल है।

लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “नए 34 शहरों में जियो ट्रू 5जी का रोलआउट करने पर हमें गर्व है। जियो के इंजीनियर हर भारतीय तक ट्रू-5जी पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाएं लॉन्च कर देगा। डिजिटाइजेशन के हमारे प्रयासों का समर्थन करने के लिए हम राज्य सरकारों और प्रशासकों के आभारी हैं।”

इन शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ इन शहरों के लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!