सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने डीएम से की कार्यालय हेतु भूमि/भवन आवंटन की मांग 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 मार्च  2023। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड  टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार से मुलाकात कर बौराड़ी में संगठन के लिए एक कार्यालय भवन अथवा भूमि उप्लब्ध करवाने की मांग की।

बृहस्पति वार को संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा उन्हें  संगठन की बैठक में पारित प्रस्ताव के बारे में अवगत कराया।

संगठन के जिला सचिव चंडी प्रसाद डबराल ने बताया कि जनपद भर से बड़ी संख्या में  पेंशनर्स जिला मुख्यालय पेंशन लेने, अश्वस्वथ होने पर उपचार कराने या अन्य कार्यों के लिए आते हैं जिन्हें  काफी परेशानी होती है। उनकी सुविधा के लिए एवं वृद्ध रिटायर्ड नागरिकों को एक जगह पर बैठक करने हेतु भूमि अथवा भवन जरूरी है। 

प्रतिनिधि मण्डल में  संगठन अध्यक्ष प्रेम सिंह  बनगाई ,मनोहर लाल सेमल्टी, सचिव सीपी डबराल, गबर सिंह कठैत, भगवान चन्द रमोला, वीसी नौटियाल, डॉ विजय रतूड़ी,कमल सिंह महर, बीएन सेमवाल, इंद्रदत्त डंगवाल, गोपाल दत्त डंगवाल,  इन्द्रलाल आदि  मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!