राजकीय महाविद्यालय पाबौ में तृतीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 17 मार्च 2023। राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौडी गढ़वाल के खेल मैदान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा तृतीय वार्षिक क्रीडा महोत्सव का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी ।

इसी क्रम मे सर्वप्रथम (बालिका बर्ग ) 100 मी० की दौड़ में कु० रचना बी ए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान , कु० ज्योति बी ० ए ० द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान , कु० सुभाषीनी बी ए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । दौड़ (बालक बर्ग ) 200 मी ० दौड़ मे मनोज बी ए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान , रोहित बी ए तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान एवं उत्तम चंद बी कॉम तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालिका वर्ग मे 200 मी ० दौड़ में कु ० ज्योति बी ० ए ० द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान , कु० रचना बी ए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान एवं कु ० कंचन बी कॉम तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । गोला फेक बालक वर्ग में मनोज बी ए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान , रोहित बी ए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं उत्तम चंद बी ए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इसी के साथ कबड्डी बालिका वर्ग , चक्का फैंक , गोला फैंक , रस्सी कूद एवं क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीडा प्रभारी डॉ० अनिल शाह द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन किया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० सत्य प्रकाश शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे आज की खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया गया । क्रीडा महोत्सव कि द्वितीय दिवस की शेष प्रतियोगिताएं 18 मार्च 2023 को सम्पन्न कराएं जाएंगे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० रजनी बाला, डॉ० गणेश चन्द, डॉ० तनुजा रावत , डॉ० अनिल शाह, डॉ० मुकेश शाह डॉ० सुनीता चौहान ,डॉ० सौरभ सिंह , डॉ० जय प्रकाश पवार, श्री मुकेश कंडारी , श्री विजेंद्र , श्रीमती सोनी, एवं अनुराधा उपस्थित रहें।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!