टिहरी विधायक की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर 27मार्च को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 मार्च, 2023। सरकार के एक साल पूर्ण होने के अवसर पर “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम के तहत “जन-सेवा” थीम पर दिनांक 27 मार्च, 2023 को प्रातः 11 बजे सामुदायिक मिलन केन्द्र बौराड़ी में मा. विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा।

शिविर में सरकार द्वारा आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनउपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाओं का वितरण एवं समस्याओं की सुनवाई आदि सुनिश्चित की जायेगी। शिविर के सफल संचालन हेतु समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कार्य दायित्व सौपे गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!