Ad image

नीता अंबानी कल्चरल सेंटर का दूसरा दिन – मेगा शो ‘इंडिया इन फैशन’ में दिखा शनेल, क्रिश्चियन डियोर जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स पर भारतीय फैशन का प्रभाव

Garhninad
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मुंबई, 01 अप्रैल, 2023। नीता अंबानी कल्चरल सेंटर में लॉन्च के दूसरे दिन ‘इंडिया इन फैशन’ नाम का मेगा शो हुआ। प्रदर्शनी में भारतीय फैशन की दुनिया के फैशन जगत पर पड़े प्रभाव को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है। कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बोल्स ने यह कॉस्ट्यूम आर्ट शो क्यूरेट किया है और रूशद श्रॉफ के साथ पैट्रिक किनमोंथ ने इसे डिजाइन किया है।

शो में दुनिया की कुछ दुर्लभ पोशाकों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी के लिए 140 से अधिक परिधानों को प्रमुख फैशन हाउसों, व्यक्तिगत संग्रहों और दुनिया भर के प्रमुख संग्रहालयों से लाया गया है।

अलेक्ज़ेंडर मैकक्वीन, बैलेंसियागा आर्काइव्स- पेरिस, © शनेल, क्रिश्चियन डियोर कुटुअर, © मेसन क्रिश्चियन लुबोटिन, कोरा गिन्सबर्ग एलएलसी, ड्रीस वैन नोटेन, एनरिको क्विन्टो और पाओलो तिनारेली कलेक्शन, फैशन म्यूज़ियम बाथ, फ्रांचेस्का गैलोवे कलेक्शन -लंदन जैसे कई अंतरराष्ट्रीय फैशन हाउस और फैशन डिज़ाइनरों का कलेक्शन्स यहा प्रदर्शित किया गया है। भारतीय फैशन डिज़ाइनर राहुल मिश्रा, रितु कुमार, अबू जानी संदीप खोसला, मनीष अरोड़ा, सब्यसाची, तरुण तहिलियानी, अनामिका खन्ना, अनीता डोंगरे, अनुराधा वकील की पोशाकें भी यहां जादू बिखेर रही हैं।

भारत ने कई यूरोपिय डिज़ाइनरों को प्रेरणा दी है खासतौर पर 18वीं से 21 शताब्दी तक, लेकिन इनमें से तीन दिग्गज फ़ैशन हाउस ख़ास हैं- शनेल, क्रिश्चियन डियोर और यीव्स सेंट लॉरेंट। अगले तीन प्रदर्शनी कक्षों में आपको इन स्टार डिज़ाइनर्स के काम में भारतीयता की छाप साफ़ देखने को मिलेगी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!