Ad image

उड़नदस्ता टीम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था पाई चाक चौबंद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6अप्रैल 2023। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल द्वारा उड़नदस्ता टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने निरिक्षण में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद पायीं।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल की उड़नदस्ता टीम द्वारा महाविद्यालय में सुबह के समय प्रथम पाली में चल रही बीए प्रथम वर्ष की इतिहास विषय, तथा महाविद्यालय में चल रहे प्रोफेशनल कोर्सेज के बीबीए, बीसीए, पर्यटन एवं पत्रकारिता की परीक्षा के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर राजपाल सिंह रावत एवं परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित पाई गई तथा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गई। औचक निरीक्षण टीम में संयोजक डा.वी.पी.सेमवाल के अलावा डा.प्रीतम सिंह, डा.मीनाक्षी शर्मा, डा.भारती जायसवाल शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!