श्रीमती प्रकाशी बहुगुणा पीटीए अध्यक्ष चुनी गई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8अप्रैल 2023। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल में आज प्राचार्य प्रो0 अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पीटीए का गठन किया गया। सर्व सम्मति से श्रीमती प्रकाशी बहुगुणा को अध्यक्ष, श्रीमती बसन्ती देवी उपाध्यक्ष एवम श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। पीटीए की पदेन सचिव प्रो0 निरंजना शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । बैठक में महाविद्यालय भूमि भवन एवम सत्र 2021-22 में छात्रों के टैबलेट ना मिलने संबंधी बातों पर भी चर्चा की गई ।

चयनित अभिभावकों के अतिरिक्त ममता देवी, सोभा देवी, सोहन नेगी,बसन्ती,सहित बैठक में डॉ0 सीमा पांडेय , डॉ0 देशराज सिंह, डॉ0 प्रियंका, डॉ0 आरती, एवम डॉ0 अनुराधा सहित पंकज, आशीष, दीपक,हितेश आदि उपस्थित रहे। सभी अभिभावकों की और से महाविद्यालय के कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग की बात कही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!