डीएम ने G-20 सम्बंधित कार्यों का किया निरिक्षण

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अप्रैल, 2023। जी-20 एवं चारधाम यात्रा के मध्य नजर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भद्रकाली, मुनी की रेती, ढालवाला क्षेत्रों तथा नरेंद्रनगर रानीपोखरी बाईपास रोड़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जी-20 के तहत भद्रकाली, मुनी की रेती एवं ढालवाला क्षेत्रों में किए जा रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। कहा कि सभी कार्यों को समयंतर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम नरेंद्रनगर को निर्देशित किया कि नेटवर्किंग के तारों के जाल को हटाने हेतु आज ही दो दिन का नोटिस विज्ञप्ति जारी करते हुए हटावाना सुनिश्चित करें। साथ ही पार्किंग स्थल के आस पास जहां जहां अतिक्रमण किया गया है, उसको चिन्हित कर अतिक्रमण को हटाते हुए पार्किंग डामरीकरण करने की कार्यवाही करने को कहा गया। वहीं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मुनीकीरेती को निर्देशित किया गया कि मुनीकीरेती में पूर्णानंद इंटर कॉलेज मैदान की बाउंड्रीवाल पर वॉल पेंटिंग, रेलिंग पर पेंट, पार्किंग स्थल की सीढ़ियों की मरम्मत, अयोध्या आस्था पथ एवं भरतघाट स्नान वाले फुटपाथ के दोनों तरफ पेड़ों पर विद्युत सौन्दर्याकरण, पौधारोपण, सिटिंग व्यवस्था तथा पार्क सौन्दर्याकरण करने को कहा गया।
इसके साथ ही आड़े तिरछे सूचना बोर्ड को हटाते हुए कार्यों में एकरुपता लाने के निर्देश दिए गए।

अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि भरतघाट स्नान वाले फुटपाथ, मुनी की रेती, ढालवाला क्षेत्र में छोटे छोटे पोल को हटाते बड़े पोल को सुरक्षित स्थान पर लगाएं। जानकी सेतु पार्किंग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग का लेआउट चेक करते हुए पार्किंग का प्रवेश और निकासी द्वार, ड्रेनेज, फर्श आदि की जानकारी लेने के साथ ही पार्किंग के साइड में शेड्स और शॉप बनाने के निर्देश दिए गए। ढालवाला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पुल के पास किए जा रहे कार्यों की ड्राइंग चेक कर सभी कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नरेंद्रनगर रानीपोखरी बाईपास रोड़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि रोड़ पेंटिंग का कार्य 10 दिन में पूरा करना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, अधीक्षण अभियंता पुनर्वास आर.के.गुप्ता, अधीक्षण अभियंता लो.नि.वि. एन.पी. सिंह, एसडीएम नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधिकारी रितेश साह, अधिशासी अभियंता सिंचाई कमल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती तनवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!