Ad image

विशेष कार्याधिकारी ने पांगर, कुटठा एवं पिपली में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अप्रैल 2023। श्री संजीव कुमार शर्मा विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, अपने 6 दिवसीय जनपद टिहरी के भ्रमण पर हैं।
शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़‌वाल पहुंचे संजीव कुमार शर्मा विशेष कार्याधिकारी ने
कल देर साँय तक सरकार जनता के द्वार, कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पांगर, कुटठा एवं पिपली में सरकार की जन कल्याण योजनाओं को बारे में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया तथा धरातलीय स्थिति की जानकारी ली गयी । गाँव से जुडे रेखीय विभाग जिसमे कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मतस्य पालन सहकारिता, ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग पंचायतीराज विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग जल जीवन निशन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा विभागों के द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी । जिस पर कार्याधिकारी ने खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर उन्होने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार करें तथा इन योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु तत्काल संबंधित विभागों को लिखित रूप से समाधान हेतू शिकायत करे।
बता दे कि विशेष कार्याधिकारी 22 अप्रैल तक इसी प्रकार से जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्रामों में भ्रमण करेंगे, जिसके अंतर्गत आज वे वि०ख प्रताप नगर के ग्राम सौड़ (मदूरा पट्टी), धारकोट, काण्डा (रैका पट्टी)
मे जनसबाध करेंगे।
भ्रमण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी चंबा अनीता पंवार, पशुपालन विभाग डा0 पी के सिंह कृषि प्रसार अधिकारी गुसाई, उद्यान विभाग से शुषमा उनियाल, शिक्षा विभाग से खण्ड शिक्षा अधिकारी अनीनाथ और
ग्राम पंचायत के लोग मौजूद थे I


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!