Ad image

गंगा में डूबे मुज्ज्फरनगर के युवक को बचाया 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 19 अप्रैल 2023। तीन दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक नहाते समय गंगा में बह गया। जिसे एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बचा लिया है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया बुधवार को तीन व्यक्ति जो नीम बीच पांडू पत्थर के समीप गंगा नदी में  नहा रहे थे, तभी एक व्यक्ति नदी लहरों में बहने लगा और काफी आगे चला गया। उसके अन्य दोनों साथी चीख पुकार करने लगे, तभी नीम बीच में ड्यूटी पर फ्लड रेस्क्यू दल 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीम तत्परता से नदी में कूदकर सकुशल युवक का रेस्क्यू किया गया।

बचाया गया व्यक्ति विशाल गर्ग पुत्र प्रमोद गर्ग 207 /36 नगर है। अन्य साथी सचिन कुमार पुत्र सूरज ब्लू वीड होटल तपोवन व लकी पुत्र विनोद है।

रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल उत्तम सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह सजवान एवं हेड कांस्टेबल मुकेश चंद्र गौड़ मौजूद रहे।।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!