Ad image

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू, सीएम ने की पूजा अर्चना 

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/उत्तरकाशी 22 अप्रैल 2023।  शनिवार को चार धाम यात्रा 2023 की शुरुआत गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हो गई, जबकि केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल 2023 को खुलेंगे।

शनिवार को  गंगोत्री के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर विधि विधान के साथ खोले गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह महीने के शीतकालीन बंद के बाद औपचारिक उद्घाटन के अवसर पर गंगोत्री मंदिर में पूजा कर  देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा की शुरुआत के मौके पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं।

मुख्यमंत्री ने खरसाली में भी पूजा अर्चना की। इस मौके पर धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू और परेशानी मुक्त हो यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!