बादशाहीथौल में प्रारम्भ किये जायेंगे रोजगार परख व्यावसायिक पाठ्यक्रम- प्रो० एन०के० जोशी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में कृषि संकाय प्रारम्भ करने हेतु मात कुलपति महोदय की अध्यक्षता में समिति द्वार भवन तथा भूमि का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के पश्चात गाठ कुलपति महोदय ने कहा की विश्वविद्यालय मुख्यालय में कृषि विभाग प्रारम्भ करने हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध है तथा आगामी शैक्षणिक सत्र से मुख्यालय में बी०एस०सी० कृषि प्रारम्भ करने के निर्देश जारी किये गये।

कुलपति ने बी०एस०सी० कृषि के साथ साथ मुख्यालय में Aquarium Making., LED Bulb making and Repairing., Succulents plant preparation., Hydroponics.,  Bee keeping.., Mushroom Cultivation., Organic and Natural Farming, Agri Business management and digital marketing., Entrepreneurial Agriculture. जैसे विभिन्न रोजगारपरक व्यावसायिक सर्टिफिकेट / डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किये जाने के भी निर्देश दिये। इस हेतु गा० कुलपति महोदय की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर  कुलपति द्वारा माह सितम्बर में विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में वनस्पति विज्ञान विभाग से ग्रामीण विकास एवं उद्यमिता पर एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें की देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से भी 200 से ज्यादा शोधार्थी उपस्थित रहेंगे तथा अपने शोध पत्र को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट, विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो० जी०. कं० डीगरा भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!