हादसा

सूमो दुर्घटना में एक कि मौत 6 घायल

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार

नई टिहरी, 29 दिसम्बर 2019

आज सुबह लगभग आठ बजे खाड़ी- गजा मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो यूके07 टीसी 2395 गजा से पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सुनील सकलानी पुत्र आर पी सकलानी उम्र 38 वर्ष निवासी हेंवली सकलाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर एवं दो सामान्य रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से मृतक और घायलों को रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचाया। 108 के जरिए मृतक और घायलों को सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया। दुर्घटना का कारण सड़क पर पाले की मोटी परत होना  बताया जा रहा है। पाले के कारण वाहन के टायर फिसलने से कार वाहन खाई में जा गिरा। 

गंभीर घायलों में श्रीमती सावित्रि पत्नी देवेंद्र  ग्राम बैरौला का इलाज़ सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर में चल रहा है। जबकि मदन सिंह पुत्र शूरवीर सिंह (32) ग्राम फलसारी (चालक),प्रीतम पुत्र राजेश (15) ग्राम अदवाणी को  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। जबकि महेंद्र पुत्र वीर सिंह ग्राम अदवाणी को सुमन अस्पताल नरेन्द्र नगर से हायर सेंटर एम्स ऋषीकेश रेफर कर दिया गया है। दीवान सिंह पुत्र रतन सिंह (62)पयाल गांव कोट और संजय सिंह (32)दुर्घटना से पहले ही उतर चुके थे। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!