G 20: “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” शीर्षक पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 14 मई 2023। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल के भौतिक विज्ञान विभाग परिषद तथा आईक्यूएसी के तत्वावधान में G 20 के तहत संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” शीर्षक पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस प्रतियोगिता का आयोजन भौतिक विज्ञान प्रभारी- डॉ० सुधीर सिंह रावत द्वारा किया गया | वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ० नवरतन सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में कक्ष परिप्रेक्षक डॉ० विवेक रावत, श्री धर्मेन्द्र सिंह रावत तथा परीक्षक/ मूल्यांकन की भूमिका डॉ० दुदुन मेहता ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया | प्रतियोगिता में बी०एससी० द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कशिश पोखरियाल, बी०एससी० तृतीय वर्ष की छात्रा सुमा रावत तथा बी०एससी० द्वितीय वर्ष का छात्र सौरभ सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया|

Share This Article
error: Content is protected !!