विश्व योग दिवस को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 मई 2024। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति टिहरी गढ़वाल की बैठक योग पार्क बौराड़ी नई टिहरी में कमल सिंह महर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 21 जून विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई।

प्रोटोकॉल के अनुसार योग, आसन, व्यायाम प्रणायाम का निशुल्क योग शिविर प्रतिदिन 6 बजे प्रात: तथा साँय योग पार्क बौराड़ी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहर की सभी देवतुल्य जनता सादर आमंत्रित है साथ ही रोगानुसार योग प्राणायाम भी सिखाया जायेगा।

जिला प्रभारी जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार मनाने हेतु अगर किसी भी संस्था या कार्यालय को निःशुल्क योग शिक्षक की आवश्यकता हो तो भारत स्वाभिमान योग समिति के सम्पर्क नम्बरों 8979480100, 9412139044 पर संपर्क कर सकते है।

सम्बन्धित पत्र जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा उपजिलाधिकारी टिहरी को भी पत्र प्रेषित  किया गया है। जिले के समस्त किसान प्रभारी, मीडिया प्रभारी, युवा प्रभारी तहसील प्रभारियों तथा ग्राम प्रभारियो को भी  विश्व योग दिवस की तैयारी हेतु कहा गया है। बैठक का संचालन जगजीत सिंह नेगी, जिला प्रभारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विजय सिंह नेगी, त्रिलोक चंद रमोला, कुलदीप पंवार, भगवान चन्द्र रमोला, पुरुषोत्तम चौहान, विश्वजीत नेगी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!