G20: टीका चन्दन और पहाड़ी टोपी पहनाकर विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से किया स्वागत  

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 मई 2023। जनपद टिहरी में जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आज जी-20 सदस्य देशों के 62 प्रतिनिधिमंडल नरेंद्रनगर स्थित वेस्टिन होटल पहुंचा। जनपद आगमन पर विदेशी मेहमानों का चंदन टीका, पुष्प वर्षा, तुलसी की माला एवं पहाड़ी टोपी पहनाकर उत्तराखंड की आदर्श लोक संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया।

इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तिलक, राज्य की लोक संस्कृति एवं जीवन शैली से रूबरू होते हुए, प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों एयरपोर्ट परिसर में राज्य की स्थानीय लोक संस्कृति कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाते हुए नृत्य में शामिल हुए/तस्वीर खिंचवाई।   

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल/मेहमानों को  फिलिट की अगुवाई के साथ वाहनों के माध्यम से नरेंद्र नगर के लिए रवाना किया, मार्ग पर स्थानीय लोगों, महिलाओं, एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्सव की तरह फूल वर्षा एवं राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर, हर्षोल्लास के साथ जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

बताते चलें  कि दिनांक 25 से 27 मई, 2023 तक जनपद टिहरी में भ्रष्टाचार निरोधी कार्य समूह की बैठक आयोजित की जानी है।

आज पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सऊदी अरब, कनाडा, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, टर्की, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, कोरिया, जापान तथा इनवाइटी देश में  इजिप्ट,बांग्लादेश, ओमान, मॉरीशस के प्रतिनिधि मंडल का आगमन हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!