Ad image

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा व एकता का प्रतीक- डॉ एम पी सिंह

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता, द्वितीय स्थान संध्या व तृतीय स्थान भूमी ने हासिल किया

फरीदाबाद 14 सितम्बर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैक्टर 3 के प्रांगण में हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट फरीदाबाद के सौजन्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा व एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रवीण कर्दम ने करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हिन्दी भाषा ही नहीं हमारी भावना भी है। हिंदी बोलने में शर्म नहीं गर्व होना चाहिए।इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है। हिंदी हमारी शान है, देश का अभिमान है। यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है। आज पूरा विश्व हिंदी भाषा की शक्ति को पहचान रहा है, जो प्रेम में मिठास एवं अपनापन हिंदी में है वह किसी भाषा में नहीं है। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने कहा कि हिंदी तो अमृत घट है, जन-जन का सम्मान है। हिंदी भाषा ही नहीं भावों की अभिव्यक्ति है।

प्रधानाचार्य जयप्रकाश वैष्णव, विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रवीण कर्दम व समस्त अध्यापक गण एवं ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता, द्वितीय स्थान संध्या, तृतीय स्थान भूमी ने हासिल किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य जयप्रकाश वैष्णव, विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रवीण कर्दम, और ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं विद्यालय के सभी अध्यापकगण विशेष रूप से मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!