हादसा : 2 की मौत 8 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31मई 2023। ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग, गूलर के पास मध्यरात्रि के लगभग मैक्स-UA07S-9872 व ट्रक-UK07CA-7100 की आपस मे टक्कर होने से मैक्स में कुल सवार 10 लोगों में से 8 लोग घायल हो गए । जिन्हें 108 से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। तथा ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ जिसे एम्स पहुंचाया गया।

दोनों मृतकों के शव एसपीएस सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजे गए।

मैक्स में सवार आनंद कलवार पुत्र मोहन कलवार उम्र 22 वर्ष, निवासी-दिल्ली व मैक्स चालक दीपक कुमार पुत्र मदनराम निवासी-ग्राम/ पोस्ट-बाँड, तहसील थराली चमोली की मौत हो गई है।

जबकि गंभीर घायल ट्रक चालक-मोहन पुत्र छत्रपाल,निवासी-वुलनी बेहड सहारनपुर यूपी को एम्स भेजा गया है। वहीँ विवेक कलवार पुत्र ओमी कलवार,निवासी बीरगंज नेपाल, साहिल कलवार, रोहित गुप्ता,निवासी-नेपाल, गुलशन कानू, अविनाथ कलवार पुत्र प्रभु कलवार, निवासी-नेपाल, रंजन पुत्र रामबाबू साह, निवासी नेपाल, आदित्य कानू पुत्र विनोद, निवासी नेपाल व विकी कलवार घायल हो गए हैं। मैक्स मे सभी तीर्थयात्री थे, जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे, व ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!