Ad image

मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है-नितिन पटेल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 जून 2023। गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन जी भाई पटेल ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत टिहरी स्थित होटल भरत मंगलम में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 से 2019 और 2019 से वर्तमान तक यानी 9 साल के कार्यकाल में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है। आज देश मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की 140 करोड़ की आबादी को काम देने व देश  की सुरक्षा  सलामती का काम इन 9 साल में किया है। आजादी के बाद से पहली बार डब्बल इंजन की सरकार देश में आयी है। जबकि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज तो किया मगर इतना विकास नहीं हुआ जितना  इन 9 सालों में हुआ। देश में ऐसे उद्योग स्थापित हुए हैं जिससे हर क्षेत्र में प्रगति हुई है, इससे जहां विदेशों पर भारत की निर्भरता घटी है वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में  तेजी से सुधार हुआ है।

नितिन भाई ने कहा कि आज देवभूमि में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पहले भी कई बार बद्री केदार जी की यात्रा की है। विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग देवभूमि के विभिन्न धामों में दर्शन को आते हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

पत्रकार वार्ता में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि वह प्रेस के सामने पहली बार आयी हैं  मैं अपने काम से काम रखती हूँ अपने किये कामों का बखान कम करती हूँ। कहा कि उन्होंने टिहरी लोकसभा में अनेक विकास कार्य किये हैं।

जिनमें उत्तरकाशी के सीमांत हर्षिल क्षेत्र की नेलांग वैली को इनर लाइन से मुक्त कराने, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे लाइन का सर्वे करवाकर डीपीआर तैयार कराने, लोकसभा क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण केंद्रीय सड़क निधि से करवाने, मोबाइल सेवाओं का विस्तार समेत अनेक कार्य किये हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान  टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पूर्व विधायक विजय पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सत्येंद्र सी सिंह  राणा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, उत्तरकाशी से लोकेंद्र बिष्ट, टिहरी भाजपा जिला महामंत्री उदय सिंह रावत, सभासद विजय कठैत, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी समेत कई भाजपाई मौजूद रहे। मंच संचालन भाजपा जिला  महामंत्री उदय रावत ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!