गुमशुदा महिला को परिवार जनों के सुपुर्द किया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 जून 2023। थाना नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल पर दिनांक 11/06/23 को श्री नरेंद्र सिंह पुत्र श्री मोर सिंह निवासी बमणगांव पोस्ट-पोखरी तहसील- गजा ने सूचना दी कि उनकी पत्नी श्रीमती रजनी उम्र 35 वर्ष जो आशा कार्यकर्ती है दिनांक 7/06/2023 को घर से आशा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में जाना बताकर नई टिहरी गई थी परंतु अभी तक घर वापस नहीं आई है।

बताया कि रजनी का फोन भी लगातार बंद आ रहा है काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया है।आवेदक द्वारा इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना नरेंद्र नगर पर दिया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नरेंद्र नगर पर गुमशुदगी क्रमांक 02/2023 धारा गुमशुदगी मानव बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री नवीन नौटियाल को सुपुर्द की गई।
महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उक्त महिला की तलाश व सकुशल बरामदगी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय/श्रीमान क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को तत्काल गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया उक्त टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु सुरागरसी पतरासी करते हुए cctv कैमरे की फुटेज चैक की गई व होटल, धर्मशालाओं को चेक किया गया अथक प्रयासों के बाद उक्त गुमशुदा महिला रजनी को दिनांक 12/6/2023 को चंद्रभागा पुल ढालवाला से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त गुमशुदा महिला की बरामदगी पर गुमशुदा महिला के परिवार जनों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद कर टिहरी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
पुलिस टीम-
SHO श्री नदीम अतहर थाना प्रभारी नरेन्द्र नगर।
SSI श्री सचिन पुंडीर थाना नरेंद्र नगर।
Hc संदीप कुमार थाना नरेंद्र नगर
LHC कमला जुगलान थाना नरेंद्र नगर।
Cons पंकज थाना नरेंद्र नगर।
Cons नजाकत sog टिहरी गढ़वाल।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!