Ad image

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जून, 2023। ’जनपद टिहरी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत 32 मदों में से 31 मदों में ‘ए‘ श्रेणी तथा 01 मद में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त कर वर्ष 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट में प्रदेश के समस्त 13 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।’

इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त संबंधित विभागों द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत बेहतर कार्य किए गए, जिसके चलते बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि विकास की मार्गदर्शक बीस सूत्रीय कार्यक्रम के बीस सूत्र में गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन जन का स्वस्थ, सबके लिए शिक्षा, अनु. जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास, ई-शासन शामिल है। कार्यक्रम के मूल उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और देश के गरीबों और वंचित आबादी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!