स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून। शासन के निर्देशों व जिलाधिकारी टिहरी के आदेश पर नगर पालिका परिषद देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में चल रहे स्वच्छता सप्ताह के आखिरी दिन रविवार को अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय के नेतृत्व में नगरपालिका के कर्मचारियों, निकाय के सभी पर्यावरण मित्रों के साथ नगर के अलकनंदा भागीरथी संगम से शुरुआत कर, बीच बाजार,शांति बाजार, होते हुए बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, गोविंद नगर,संगम व्यूप्वाइंट, पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, किया गया। पालिका द्वारा जैविक अजैविक कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा कर टीचिंग ग्राउंड भेजा गया। स्वच्छता अभियान में सुरेश पंत,मनीष भट्ट, मदन सिंह,अनूप कुमार, कृति कुकरेती, तृप्ति,इन्द्र दत्त रतूड़ी,राजेंद्र कुमार,रोमा देवी, सौवीर, राहुल कुमार, सविता देवी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!