आई आई टी उत्तीर्ण होने पर अभिभावकों में खुशी की लहर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2023। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा के वार्ड नंबर 4 के निवासी मकान सिंह चौहान व श्रीमती राखी चौहान के पुत्र प्रियांशु चौहान द्वारा आई आई टी में चयन परीक्षा पास करने पर अभिभावकों सहित मां श्रीमती राखी चौहान एवं पिता मकान सिंह चौहान में खुशी की लहर है।

वहीं खांड खडवाल गांव निवासी वर्तमान वार्ड नंबर 2 नगर पंचायत गजा के अतुल खडवाल सुपुत्र सुरेन्द्र सिंह खडवाल ने जी GEE मेंस के लिए परीक्षा पास की है । प्रियांशु चौहान तथा अतुल खडवाल ने प्रारम्भिक शिक्षा नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक शिखर स्कालर्स एकेडमी गजा में अध्ययन किया है तथा उसके बाद दोनों छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय पौखाल के लिए कक्षा 6 में हुआ था । वहीं से इंटर तक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के बाद प्रियांशु चौहान ने सन् 2022-23 में सुपर 30 कोचिंग सेंटर देहरादून व अतुल ने सुपर 30 कोचिंग सेंटर अल्मोड़ा से एक साल की कोचिंग करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा पास की है । प्रियांशु चौहान इस सबका श्रेय अपनी मां व पिता को देते हैं उनकी मां गृहणी है तथा पिता गजा में रेडिमेड गारमेंट दुकान चलाते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!