गाय का किया उपचार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जून, 2023 । कल रविवार को खाड़ी के पास एक गाय का सींग टूटे हुए के कारण गाय काफी दयनीय स्थिति में लग रही थी। गाय का फोटो और वीडियो मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी को भेजा गया, ताकि गाय का उपचार हो सके।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी द्वारा तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को उपचार हेतु निर्देशित किया गया। सीवीओ ने बताया कि संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गाय का उपचार किया गया है तथा आज गाय की स्थिति में सुधार है। उन्होंने सभी पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में कहीं पर भी निराश्रित पशु अगर रोगग्रस्त दिखाई दे, तो तत्काल उनका उपचार करना सुनिस्चित करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!