डीम ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों का हालचाल जाना, 12 अल्ट्रासाउंड किए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जून, 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डा. सौरभ गहरवार द्वारा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय बौराड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल में ओपीडी मरीजों एवं सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा संबंधित अधिकारियों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय में 12 अल्ट्रासाउंड भी किए गये, जिनमें 11 प्रेगनेंसी एवं 01 सामान्य अल्ट्रासांउड शामिल है।


इस दौरान सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!