Ad image

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ यात्रा रूट/क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 जुलाई, 2023। नव नियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निरीक्षण के दौरान कावड़ यात्रा रूटों को सरल, सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित द्वारा बुधवार को मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट/क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने जानकी पुल, मुनिकीरेती, तपोवन घाट, रामझूला पुल, लक्ष्मण झूला पुल आदि कांवड़ यात्रा रूट/क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने हेतु कावड़ यात्रा क्षेत्र, जल पुलिस, एसडीआरएफ, संभावित कावड़ यात्रा क्षमता, शौचालयों, पार्किंग आदि की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने घाटों पर सुरक्षा चैन लगाने, नदी के जल स्तर पर निरंतर निगरानी रखते हुए चेतावनी प्रसारित करते रहने, कार्मिकों को ड्यूटी पर तैनात रहने, पुल पर टूट फुट होने पर तत्काल ठीक करने और घाटों पर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलों पर व्यू कटर लगाने को भी कहा गया ताकि यात्रियों को पुल पर फोटो लेने से रोका जा सके और पुल पर पुल क्षमता से अधिक यात्री न रहे और आवागमन व्यवस्थित रहे। साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, मुनिकीरेती में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बेरिकेडिंग करने एवं नियमित साफ सफाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान सीएमओ मनु जैन, एएसपी वी.डी. डोभाल, एससी सिंचाई आर.के.गुप्ता, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी, डीएफओ नरेंद्रनगर अमित कंवर, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा, एई लोनिवि जी.एस. असवाल, ईओ मुनिकीरेती तनवीर सिंह, तहसीलदार ए.पी. उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!